BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 27, 2024, 3:34 pm
KHABAR : के चली गजब की चाल, जुलम कर डारयो गाने पर पत्नी संग थिरके प्रिंसिपल, शासकीय राशि का दुरुपयोग कर आयोजित किया था कार्यक्रम, अब डीईओ ने थमाया नोटिस, पढे़ खबर 

Share On:-

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक स्कूल के प्राचार्य अपनी पत्नी के साथ ‘के चली गजब की चाल, जुलम कर डारयो, काले ने कर दियो लाल, जुलम कर डारयो’ गाने पर थिरके नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्राचार्य के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें शासकीय राशि का जमकर दुरुपयोग किया गया।


सिरोंज के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में डांस का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें प्रभारी प्राचार्य मनोज शर्मा के कार्यकाल का 1 वर्ष पूर्ण होने पर शासकीय राशि का दुरुपयोग करते हुए उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वैसे तो रेडक्रॉस व स्काउट गाईड का उपयोग सिर्फ स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर होता है। लेकिन कार्यक्रम का आयोजन 23 दिसंबर को हुआ था और उस दिन कोई शासकीय कार्यक्रम भी नहीं था। यह प्रोग्राम रेड क्रॉस एवं स्काउट गाइड की ओर से आयोजित किया गया था।


जानकारी के अनुसार 27 सेकंड के वायरल वीडियो में शासकीय उच्चतर कन्या माध्यमिक विद्यालय सिरोंज के प्राचार्य मनोज शर्मा अपनी पत्नी सहित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के समापन पर ‘काले ने कर दियो लाल, जुलम कर डारयो’ गाने पर थिरकते नजर आए। प्राचार्य का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद विदिशा शिक्षा विभाग पर तरह-तरह के तंज कसे जा रहे हैं।


यह वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी रामकुमार ठाकुर ने प्राचार्य मनोज शर्मा को हिदायत भी दी है और कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर शासकीय राशि का दुरुपयोग किया होगा तो दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE