मनासा। शुक्रवार दोपहर ग्राम पंचायत बरथून के मोया रोड पर एक किसान के खेत में खड़ी फसल पर प्रशासन ने जेसीबी चलाई ।बताया जा रहा है उक्त जमीन शासकीय है ।मनासा अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम पवन बारिया ने बताया कि शासकीय नाले की जमीन पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत मिलने के बाद जांच में पाया गया की उक्त जमीन शासकीय है। शुक्रवार दोपहर 1 बजे करीब तहसीलदार बीके मकवाना, पटवारी, चौकीदार किसान गुलाब सिंह चंद्रावत के खेत पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से खेत में खड़ी फसल को नष्ट कर शासकीय नाले पर किए गए अवैध अतिक्रमण करीब आधा बीघा जमीन को मुक्त करवाया वही मौके पर पंचनामा बनाया। वही किसान का कहना था कि हमारी निजी जमीन पर हमने नाला निकाला और बाकी बची जमीन का हम उपयोग कर रहे थे।हालांकि 2 घंटे चली कार्यवाही के दौरान प्रशासन ने शासकीय जमीन को चिह्नित कर अतिक्रमण मुक्त करवाया।