सीएम राइज विद्यालय शाजापुर में साइबर फ्रॉड से बचने के लिए साइबर अवेयरनेस सेमिनार का आयोजन शिक्षक दिलीप जायसवाल द्वारा प्राचार्य श्रीमती सविता सोनी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। साइबर अवेयरनेस कार्यक्रम के दौरान साइबर साथी शिक्षक दिलीप जायसवाल द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि वर्तमान में चल रहे साइबर फ्रॉड से किस प्रकार बचा जा सकता है तथा साइबर फ्रॉड किस तरह से किए जा रहे हैं। साइबर बुलिंग ,साइबर फिशिंग, साइबर अटैक तथा डिजिटल अरेस्ट के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी गई।
स्वप्रेरणा एवं स्वयं के खर्च से चला रहे अभियान
शिक्षक दिलीप जायसवाल द्वारा बताया गया कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री महोदय एवं मुख्यमंत्री महोदय द्वारा जहां आम जनता को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए वृहद स्तर पर कार्य किया जा रहा है ,वही हमारी भी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम भी एक दूसरे की मदद करें तथा साइबर फ्रॉड जैसे खतरों से बचाए। इसलिए वर्तमान में बढ़ते हुए साइबर क्राइम को रोकने के लिए हमारे जिला शिक्षा अधिकारी डॉ श्री विवेक दुबे जी के नेतृत्व में जागरूकता अभियान स्वयं के खर्च एवं स्वप्रेरणा से चला रहे हैं । इसके लिए शिक्षक द्वारा 2000 से ज्यादा पैंपलेट , पोस्टर,वेबसाइट आदि पर स्वयं के पैसे से खर्च किया जा रहा है।
इन तरीकों से बच्चे साइबरफ्रॉड से
साइबर साथी शिक्षक दिलीप जायसवाल द्वारा बताया गया कि कोई भी लिंक पर बिना जाने समझे क्लिक न करें तथा ना ही कोई व्हाट्सएप या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सीधे भेजी गई एप्लीकेशन मोबाइल में डाउनलोड करें। मोबाइल व्हाट्सएप ग्रुप या व्यक्तिगत रूप से प्राप्त होने वाली किसी भी व्हाट्सएप मैसेज के अंत में .apk देख ले, यदि अंत में .apk है तो ऐसी फाइल को डिलीट करें तथा तत्काल ऐसे अकाउंट को रिपोर्ट भी करें। सरकार की किसी भी योजना के बारे में आपके मोबाइल पर व्हाट्सएप ग्रुप या सोशल मीडिया के माध्यम से आने वाली जानकारी अथवा बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्रों को प्रदान करने वाले किसी भी संदेश पर भरोसा ना करें।
नए साल में लालच, प्रलोभन , 100% डिस्काउंट, फ्री रिचार्ज , शेयर ट्रेडिंग टिप्स, लिंक जैसे मैसेज से बचे । _यह मैसेज स्कैमर द्वारा आपको जाल में फंसाने के लिए भेजे जाते हैं। इन पर क्लिक करने से आपका मोबाइल हैक हो सकता है। अनजान नंबर से आने वाले फोन कॉल जो आपको पहचानने के लिए बोले उन पर विश्वास न करे, किसी भी रिश्तेदार या परिचित के नाम से पैसे मांगने वाले से सावधान रहे।
ऐसे जुड़े साइबर अवेयरनेस से
साइबर साथी साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम से जुड़ने के लिए शिक्षक दिलीप जायसवाल द्वारा बनाई गई वेबसाइट , राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल के व्हाट्सएप चैनल, साइबर साथी व्हाट्सएप चैनल को नीचे दिए गए qr कोड स्कैन कर फॉलो कर सकते है।
साइबर फ्रॉड होने पर यहां करें शिकायत
यदि आपके पास किसी प्रकार का साइबर फ्रॉड हो गया है तो इसकी तत्काल सूचना अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर कर सकते है। साथी आपको जिस बैंक अकाउंट से पैसा काटा है, उस संबंधित बैंक में जाकर तत्काल एप्लीकेशन देकर खाता होल्ड करवाए।
विद्यार्थियों को बांटे पैंपलेट, कहा पढ़ने के बाद अपने समुदाय में दूसरे साथी को दे
शिक्षक दिलीप जायसवाल द्वारा साइबर अवेयरनेस प्रोग्राम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर जागरूकता पैंपलेट भी वितरित किए गए जिसमें साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके बताए गए हैं।