चित्तौड़गढ़। विप्र समाज ने सदैव संस्कार व शिक्षा प्रदान की उपरोक्त विचार सांसद सीपी जोशी ने गुरुवार को भरत बाग में आयोजित हो रहे अखिल भारतवर्षीय श्रीगुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महाअधिवेशन को मोली बन्धन खोल व महर्षि गौतम के चित्र की पूजा अर्चना करने के बाद बतोर प्रमुख उद्घाटनकर्ता व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज शिक्षा व संस्कार देते हुए सबको साथ ले सर्व मंगल कामनाएं व्यक्त कर कल्याण की बात करता है। सांसद सीपी जोशी ने कहा कि महाकुंभ तो प्रयागराज में हो रहा है वहीं दूसरी ओर अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा का चित्तौड़गढ में भी कुंभ सा प्रतीत हो रहा है। भक्ति और शक्ति की वीर धरा चित्तौड़गढ़ में ऐतिहासिक महाअधिवेशन की बधाई देते हुए कहा कि अधिवेशन में कई अनुभवी व विद्वतजनों के चिंतन मनन से नई योजनाओं के निर्माण के साथ साथ समाजोत्थान व राष्ट्र के उत्थान में भी नव संकल्प के साथ समाज को नई दिशा व ऊंचाईयां मिल सकेगी। प्रमुख उद्घाटन कर्ता सांसद सीपी जोशी ने महर्षि गौतम के महात्म्य पर चिंतन देते हुए कहा कि वे सदैव न्याय शास्त्र के प्रणेता व परोपकारी रहे। उन्होंने इस अवसर पर रानी लक्ष्मी बाई, चाणक्य, बिस्मिल व बाल गंगाधर तिलक जैसे महापुरुषों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये सदैव देश सेवा के लिए समर्पित रहे है। सांसद सीपी जोशी ने महाअधिवेशन के संयोजक एवं राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश उपाध्याय द्वारा दिए गए स्वागत उद्बोधन में महर्षि गौतम आश्रम के विकास की महति आवश्यकता जताते हुए समूचे देश से चित्तौड़गढ़ व मेवाड़ के प्रमुख तीर्थ स्थलो के दर्शन बाबत आनेवाले पूरे भारत देश के गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज जनो द्वारा आकर आश्रम में ठहरने सम्बन्धित भवन व आवश्यक सुविधाओ पर सांसद सी पी जोशी का ध्यान आकर्षित करते हुए गौतम आश्रम के समुचित विकास बाबत पन्द्रह लाख रुपए की मांग करने पर महाअधिवेशन के प्रमुख उद्घाटन कर्ता सांसद सीपी जोशी ने सीएसआर या अन्य मदों से पन्द्रह लाख लाख रुपए प्रदान कराने की घोषणा की। इस महा अधिवेशन में प्रधानमंत्री जय किशन पंचारिया द्वारा नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी को शपथ दिलाने बाबत सांसद सीपी जोशी सेआग्रह किये जाने पर सांसद सीपी जोशी ने ओम प्रकाश जोशी को शपथ ग्रहण करवाई। जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने बतौर प्रमुख उद्घाटन कर्ता अपने उद्बोधन में नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने कार्यकाल में समर्पण भाव से समाज के लिए संकल्पित रह विकास को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने महिलाओं को सदैव सम्मान मिलता रहे इस बाबत नव मनोनीत राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष माया त्रिवेदी को बधाई देते हुए कहा कि वे नारी सशक्तिकरण के लिए चल रही सरकार की विभिन्न योजनाओं से महिलाओं को लाभान्वित कराने के लिए सदैव प्रत्यनशील रहने का आह्वान किया। सांसद मंजू शर्मा ने इस अवसर पर महासभा की नवनिर्वाचित राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष माया त्रिवेदी को शपथ ग्रहण कराते हुए जयपुर के गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के गौतम भवन के लिए भी यथासंभव राशि देने का भी अपना संकल्प दोहराया। प्रमुख उद्योगपति एवं हरिद्वार महर्षि गौतम आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष जे एम जोशी ने बतौर प्रमुख उद्घाटन कर्ता अपने उद्बोधन मे महासभा की विशालता से अभीभूत होते हुए कहा कि समर्पितभावो से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं के बल पर ही ऐसे ही विशाल आयोजन संभव है। उन्होंने समाज के हर व्यक्ति से उनसे व्यक्तिगत जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि हमें ब्राह्मणों की ताकत को दर्शना होगा। प्रमुख उद्योगपति जे एम जोशी ने इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ के गांधीनगर स्थित महर्षि गौतम आश्रम के भवन निर्माण के लिए इक्कीस लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने हरिद्वार आश्रम ट्रस्ट की व्यवस्थाओं पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि आश्रम आप सभी के लिए है। इस अवसर पर अधिवेशन के संयोजक और राष्ट्रीय प्रभारी ओम प्रकाश उपाध्याय उप संयोजक को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एडवोकेट कमलेश भट्ट जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत शर्मा एवं जिला महामंत्री नरेश व्यास ने जेएम जोशी का ऊपरना पहना, पगड़ी धारण करा एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर अभिनंदन करते हुऐ अभिनंदन पत्र प्रस्तुत किया। महाअधिवेशन में महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश जोशी ने बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में महासभा को गांव-गांव ढाणी ढाणी तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करते हुए विकास के नए आयाम स्थापित किए। नवनिर्वाचित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने महासभा में समाजसेवा करने के अपने कई वर्षों के अनुभवों पर प्रकाश डालते हुए संबोधन में कहा कि हम सब जागरूक होकर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। समय के साथ सोच विचार भी बदल रहे हैं। नव निर्वाचित अध्यक्ष जोशी ने इस महा अधिवेशन की चित्तौड़गढ़ महासभा इकाई एवं संयोजक ओम प्रकाश उपाध्याय, उप संयोजक एडवोकेट कमलेश भट्ट, जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत शर्मा एवं महामंत्री नरेश दत सहित समस्त कार्यकर्ताओं को ऐतिहासिक आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। नवनिर्वाचित जोशी ने कहा कि समय के साथ परिवर्तन आवश्यक है। अतः हमें संविधान की पालना करते हुए अनुशासन में रहकर समाज की समर्पित भाव से सेवा करनी चाहिए। उन्होंने महाअधिवेशन में लिए गए नए प्रस्तावों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। महा अधिवेशन के मुख्य अतिथि निवृर्तमान महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश जोशी ने चित्तौड़गढ़ गांधीनगर स्थित महर्षि गौतम आश्रम में एक कमरा निर्माण की भी घोषणा की। उन्होंने इस अवसर पर अधिवेशन संयोजक ओम प्रकाश उपाध्याय, उपसंयोजक एडवोकेट कमलेश भट्ट, जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत शर्मा एवं महामंत्री नरेश व्यास सहित महासभा की स्थानीय इकाई के तत्वावधान में आयोजित महाअधिवेशन के दौरान निकाली गई शोभायात्रा व जूलूस को ऐतिहासिक व प्रेरणादाई बताया। पूर्व महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यप्रकाश जोशी ने नवनिर्वाचित महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी को बधाई दे आशा व्यक्त करते हुए कहा कि न ई कार्यकारिणी का कार्यकाल भी उम्मीदो के साथ प्रभावी रहेगा। महा अधिवेशन में बूंदी के विधायक हरिमोहन शर्मा ने बतौर विशिष्ट अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि जोशी परिवार वर्षों से महासभा का मार्गदर्शन प्रदान करता रहा है।उन्होंने निवृत्तमान महासभाध्यक्ष सत्य प्रकाश जोशी के कार्यकाल को अद्भुत बताते हुए कहा कि जोशी परिवार स्थाई रूप से हमारा मार्गदर्शन करें तो हमें कोई आपत्ति नहीं है उन्होंने जोशी परिवार को आर्थिक रूप से और अधिक संपन्न कराने तथा ऊंचाईया प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर अतिविशिष्ट अतिथि,विधायक व पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा ने अनिल जोशी को नव मनोनीत युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण करवाई। अधिवेशन में नव निर्वाचित महासभा महिला अध्यक्ष माया त्रिवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि हमें ब्राह्मण होने पर गर्व का अनुभव करते हुए प्रभावी रूप से समाज के व्यक्तियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। अधिवेशन में स्वागत उद्बोधन अधिवेशन संयोजक एवं राष्ट्रीय प्रभारी ओम प्रकाश उपाध्याय ने देते हुए आयोजन की रूपरेखा एवं विगत दो माह से समर्पित विभिन्न समितियों के प्रभारियों व समर्पित भाव से कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्य को प्रेरणादाई बताते हुए गांधीनगर स्थित महर्षि गौतम आश्रम के वर्तमान स्थिति, कमरों के निर्माण की आवश्यकता तथा सुविधाओं के विस्तार बाबत उपस्थित अतिथियों से आवश्यक योगदान की अपील भी की। अधिवेशन में विशिष्ट अतिथि प्रधानमंत्री जय किशन पंचारिया ने विगत पांच वर्षों के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए नये लिए गए प्रस्तावो की जानकारी दी। अधिवेशन में अतिविशिष्ट अतिथि नव मनोनीत राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष व उद्योगपति अनिल जोशी दिल्ली ने अपने संबोधन में कहा कि महाअधिवेशन में हर्ष व उल्लास की अनुभूति हो रही है। उन्होंने यशस्वी एवं समर्पित नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी व कार्यकारिणी को साथ लेकर चलने व हर संभव योगदान देने का भरोसा दिलाया। राष्ट्रीय युवक अध्यक्ष अनिल जोशी ने इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ के गौतमाश्रम में एक कमरा निर्माण कराने की भी घोषणा की। महाअधिवेशन का संचालन महासभा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री शिव शंकर व्यास, कवि नवीन सारथी एवं हंसा व्यास ने किया। आभार की रस्म जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत शर्मा व महामंत्री नरेश दत्त व्यास ने अदा की। महा अधिवेशन में युवा उद्योगपति व पूर्व अध्यक्ष गौतम शैक्षणिक ट्रस्ट अरुण प्रकाश जोशी, भानु प्रकाश जोशी युवा उद्योगपति, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश तिवारी रतलाम, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा कोटा, सुरेश उपाध्याय संरक्षक महासभा जयपुर, नंदकिशोर नेक पूर्व प्रधानमंत्री महासभा, सीताराम जोशी अध्यक्ष गौतम आश्रम ट्रस्ट पुष्कर ,गोपाल बच्छ बेगू खनिज अभियंता, वीरेंद्र व्यास नगर महासभा इंदौर, बतौर अतिविशिष्ट ने भी महा अधिवेशन को सम्बोधित किया। अधिवेशन में पूर्व सभापति सुशील शर्मा,श्यामलाल शर्मा सरपंच विजयपुर, युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश खटौड, विप्र फाउंडेशन जयपुर जोन के अध्यक्ष राजेश कर्नल एडवोकेट, महासभा के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरीशंकर पंचारिया कृष्ण मुरारी शर्मा बांसवाड़ा, दिनेश जाजड़ा महामंत्री हरिद्वार गौतम आश्रम ट्रस्ट, मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष दीपक शर्मा, तेलंगाना अध्यक्ष जितेंद्र उपाध्याय, ।तमिलनाडु प्रदेशअध्यक्ष सत्य प्रकाश पंचारिया एवं उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र व्यास ने भी बतौर विशिष्ट अतिथि अधिवेशन को संबोधित किया। महासभाजिला महामंत्री नरेश दत्त व्यास ने बताया कि इस महाअधिवेशन में संस्कार शिविरों में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए पंडित विकास उपाध्याय एवं पंडित अनिल जोशी का नवनिर्वाचित महासभा अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी एवं निवर्तमान महासभा अध्यक्ष सत्य प्रकाश जोशी ने दोनों को ऊपरना पहना व मेवाड़ी पाग धारण करा प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए अभिनंदन किया। इस अवसर पर ऐश्वर्या चतुर्वेदी सुपोत्री राम प्रसाद चतुर्वेदी, सुपुत्री राजेंद्र कुमार चतुर्वेदी निवासी गंगरार द्वारा कॉर्पाेरेट ला फील्ड में एलएलबी ऑनर्स अमेठी यूनिवर्सिटी में अपना वर्ग टॉप करते हुए दिल्ली सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट में दो वर्ष प्रेक्टिस करने के बाद न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की। ऐश्वर्या चतुर्वेदी वर्तमान में दिल्ली में भारत की टीयर प्रथम कंपनी शार्दुल अमरचंद मंगल दास सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड आफ इंडिया में नियम बनाने का कार्य करने पर उसका नवनिर्वाचित अध्यक्ष महासभा अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी एवं निवृत्तमान महासभा अध्यक्ष सत्य प्रकाश जोशी ने ऊपरना पहना अभिनंदन करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। महा अधिवेशन में प्रद्युम्न जोशी जोधपुर को महासभा का प्रधानमंत्री मनोनीत किया। साथ ही मधुसूदन शर्मा पंचारिया निवासी गंगरार वर्तमान महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता को नयी कार्यकारिणी में महासभा का उप प्रधानमंत्री मनोनीत करते हुए निवृत्तमान महासभा अध्यक्ष सत्यप्रकाश जोशी ने शपथ ग्रहण भी कराई।