चित्तौड़गढ़। शहीद मेजर नटवरसिंह स्कूल में गुरुवार को जैन क्रिकेट लीग सीजन-2 का शुभारंभ विक्की वॉरियर और फार्च्यून राइडर के मध्य मैच से हुआ। उद्घाटन मैच में रोमांचक तरीके से पहले बल्लेबाजी करते हुए विक्की वॉरियर ने फार्च्यून राइडर को 80 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में फार्च्यून राइडर 79 रन बना पाई और मैच टाई हुआ। फैसला सुपर ओवर में विक्की वारियर ने मैच 1 बोल शेष रहते जीत लिया।
आयोजन सचिव संजय मेहता ने बताया कि प्रतिदिन 2 मैच खेले जाएंगे। पूरे टूर्नामेंट में 8 टीमो को ऑक्शन के जरिये खिलाड़ियों को बांटा गया है। उद्घाटन मैच में राकेश चोपड़ा, नवीन पटवारी, कमलेश चंडालिया, सुधीर भड़कत्या, एवंत मेहता, नीलेश पटवारी बतौर अतिथि उपस्थित रहे।