BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 27, 2024, 7:04 pm
KHABAR : शीतकालीन छुट्टियों एवं क्रिसमस के दौरान अतिरिक्‍त भीड़ को समायोजित करने के लिए रतलाम मंडल से होकर अजमेर-बान्‍द्रा टर्मिनस के मध्‍य एक फेरा स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। शीतकालीन छुट्टियों एवं क्रिसमस के दौरान अतिरिक्‍त भीड़ को समायोजित करने के लिए रतलाम मंडल से होकर अजमेर से बान्‍द्रा टर्मिनस के मध्‍य दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। 


गाड़ी संख्‍या 09623 अजमेर बान्‍द्रा टर्मिनस स्‍पेशल 01 जनवरी, 2025  बुधवार को अजमेर से 10.15 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम(19.40/19.50, बुधवार) होते हुए गुरूवार को 06.45 बजे बान्‍द्रा टर्मिनस पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्‍या 09624 बान्‍द्रा टर्मिनस अजमेर स्‍पेशल 02 जनवरी, 2025 गुरूवार  को बान्‍द्रा टर्मिनस से 10.00 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम( 21.15/21.25, गुरूवार) होते हुए शुक्रवार को 10.15 बजे अजमेर पहुँचेगी। 


इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में किशनगढ़, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, रतलाम वडोदरा, उधना, वलसाड, वापी, पालघर एवं बोरीवली स्‍टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन एल.एच.बी. रेक से चलेगी जिसमें सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकानॉमी, स्‍लीपर एवं सामान्‍य श्रेणी के कोच रहेंगे। 


ट्रेनों के आगमन/प्रस्‍थान समय, ठहराव सहित अन्‍य अद्यतन जानकारियों के लिए यात्रीगण www.enquiry.Indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते है।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE