खरगोन। शहर के बिस्टान नाकाक्षेत्र में खुल रही शराब दुकान का विरोध अब एसडीएम और नपा कार्यालय परिसर तक पहुंच गया है। शुक्रवार को जय आदिवासी युवा संगठन के बैनर तले पदाधिकारियों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपने के बाद नपाध्यक्ष से मुलाकात के लिए नपा कार्यालय पहुंचे, जहां समय देने के बाद भी नपाध्यक्ष के मुलाकात नही करने पर पदाधिकारियों ने परिसर में ही धरना.प्रदर्शन शुरु कर दिया।
जयस संरक्षक राजेंद्र पंवार, जिलाध्यक्ष सचिन सिसौदिया, जागीराम बड़ोले, नरेंद्र सोलंकी आदि ने बताया कि यह चौराहा जननायक टंट्या मामा के नाम से जाना जाता है। जहां शराब दुकान खोली जा रही है, उसके समीप स्टेडियम, छात्रावास, मंदिर स्थापित है, जबकि नियमानुसार जननायकों के प्रतिमा स्थल, धार्मिक स्थलों, स्कूल, छात्रावास के 100 मीटर दायरे में शराब दुकान नही खोली जा सकती। जयस पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उक्त शराब दुकान भूमि आवंटन निरस्त नही किया जाता है तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।