भोपाल। मध्य प्रदेश में ठंड के मौसम के बीच अचानक बारिश और ओले ने मौसम का मिजाज बदल दिया। राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में जमकर बादल बरसे, जिससे ठिठुरने और बढ़ गई। देर रात तक कई जगहों पर झमाझम पानी गिरा जिसका सिलसिला सुबह तक जारी रहा। राजधानी भोपाल में कल आधी रात गरज-चमक के साथ तेज बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी।
15 जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले
शुक्रवार को भोपाल, इंदौर और उज्जैन समेत 15 से ज्यादा जिलों बारिश के साथ ओले गिरे। रतलाम, मंदसौर, नीमच, झाबुआ, आलीराजपुर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, गुना बैतूल जिले में भी बारिश हुई।
आज फिर ओला, बारिश, आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा में ओले के साथ बारिश की संभावना है। वहीं भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, भिंड, मुरैना, श्योपुर, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी में हल्की बारिश और आंधी चल सकती है।