शाजापुर। थाना कोतवाली के प्रकरण क्र 289/2019 धारा 138 एनआईए में माननीय न्यायालय शाजापुर के द्वारा राधेश्याम पिता गोपाल भिलाला निवासी ग्राम लड़ावत शाजापुर का स्थायी वारंट जारी किया गया था। माननीय न्यायालय के आदेश के पालन में थाना कोतवाली के स्थायी वारंटीयों की तामीली हेतू थाना प्रभारी कोतवाली के द्वारा टीम गठित कर वारटियो की पतारसी कर माननीय न्यायालय शाजापुर के समक्ष पेश किया जो माननीय न्यायालय द्वारा राधेश्याम पिता गोपाल भिलाला निवासी ग्राम लड़ावत को शाजापुर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक संतोष वाघेला थाना प्रभारी कोतवाली, प्रआर राकेश राठौर, प्रआर दीपक शर्मा, प्रआर विकास बोरासी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।