BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 28, 2024, 12:58 pm
KHABAR : सपनों को उंची उड़ान देने में मददगार साबित हो रही मुख्‍यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, जिले में 130 युवाओं को मिली आत्‍मनिर्भरता की राह, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। खुद का कुछ काम करने की अभिलाषा लिये मनासा नीमच के अभिरूप मंत्री के सपनों को उंची उड़ान देने में मुख्‍यमंत्री उद्यम क्रांति योजना मददगार साबित हुई है। इस योजना के तहत 25 लाख का ऋण बैंक ऑफ इंडिया मनासा से स्‍वीकृत हुआ। उन्‍होंने 8 लोगों की टीम के साथ इलेक्‍ट्रोनिक प्रोडक्‍टस को एक ही स्‍थान पर उपलब्‍ध करवाने हेतु शोरूम स्‍थापित किया है। उनके व्‍यवसाय में लगभग एक करोड़ रूपये का वार्षिक टर्नओवर होकर वे सशक्‍त व्‍यवसायी के रूप में स्‍थापित हो गये है।
शासन की युवाओं को आत्‍मनिर्भर बनाने और युवाओं को स्‍वयं का रोजगार को स्‍थापित करने के साथ अन्‍य लोगों को रोजगार देने की परिकल्‍पना का मुख्‍यमंत्री उद्यम क्रांति योजना साकार कर रहा है।
नीमच जिले में बीते एक वर्ष में मुख्‍यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तह 130 हितग्राहियों को कुल 988.87 लाख रूपये के ऋण स्‍वीकृत कर , वितरित किये गये है। इससे इन युवाओं ने स्‍वयं का रोजगार स्‍थापित कर आत्‍मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया है। मुख्‍यमंत्री जनकल्‍याण अभियान के माध्‍यम से मुख्‍यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में नवीन आवेदनों को निरंतर प्राप्‍त किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE