देवास। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब संग्रहण, विक्रय, परिवहन करने वालों पर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग ने आबकारी वृत्त देवास व शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर कार्यवाही की।
सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित ने बताया कि आबकारी दल द्वारा आबकारी वृत्त देवास व शहर में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई जिसमें ग्राम बरोठा, भीलाखेड़ा में घरों, जंगलों में संदिग्ध स्थानों पर सर्चिंग की गई। जिसमें कई चलित भट्टियों पाई गईं। कार्यवाही में 80 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 3500 किलो ग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। लाहन को विधिवत नष्ट किया गया। कार्यवाही में 06 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए, जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 3,66,000 रूपए हैं।
आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक राजकुमारी मंडलोई, प्रेम यादव, डीपी सिंह, विजय कुचेरिया, दिनेश भार्गव, कैलाश जामोद आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, दीपक, निहाल खत्री, गुरु दत्त वर्मा, गोविंद, सनत, राजेश जोशी, सैनिक किशोर, संजय शर्मा, केदार चौधरी सम्मिलित रहे। जिले में इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।