सोनकच्छ। पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन संभाग अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में लोकायुक्त इकाई उज्जैन द्वारा ट्रेप कार्यवाही की गई।जहां पर फरियादी रविन्द्र दांगीया पिता सज्जन सिंह, निवासी ग्राम सांवेर तहसील सोनकच्छ, जिला देवास द्वारा शिकायत की गई थी कि जमीन नामांतरण के लिए मेरे द्वारा आवेदन किया गया था प्राथमिक शिक्षक,वर्तमान अटैच निर्वाचन शाखा सोनकच्छ जयसिंह परमार द्वारा तहसीलदार से काम कराने के लिए 7 हजार कि रिश्वत मांगी गई है। शिकायत का सत्यापन पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन द्वारा डीएसपी सुनील तालान से कराया तो शिकायत सही पाई गई। पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन अनिल विश्वकर्मा द्वारा ट्रैप दल का गठन किया गया। तहसील परिसर सोनकच्छ में पहले प्राथमिक शिक्षक जयसिंह परमार ने आवेदक से राशि प्राप्त की और तहसीलदार मनीष जैन को ले जाकर उनके चौंबर में दी जहा आसपास तैनात लोकायुक्त टीम ने दोनों को रिश्वत की राशि 7 हजार रूपये सहित रंगे हाथों पकड़ कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण पंजीबद्ध के होने पर कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने तहसीलदार मनीष जैन सोनकच्छ को कलेक्टर कार्यालय जिला देवास में अटैच किया।वही तहसीलदार सोनकच्छ के प्रभार का कार्य श्रीमती दीपिका पाव अतिरिक्त तहसीलदार तहसील देवास को तत्काल प्रभाव से सौपा जाता है।उक्त कार्यवाही में डीएसपी सुनील तालान, डीएसपी राजेश पाठक, निरीक्षक हिना डाबर, प्रधान आरक्षक हितेश लालावत, आरक्षक इसरार खान, संदीप, उमेश, श्याम शर्मा, महेंद्र शर्मा शामिल थे।