BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 28, 2024, 3:28 pm
KHABAR : रतलाम पुलिस का न्यू ईयर तक का प्लान, हुड़दंगियों पर रहेगी नजर, रोज रात घूमेगा जेल वाहन, एसपी भी खुद सड़क पर आएंगे नजर, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। थर्टी फर्स्ट व न्यू ईयर को देखते हुए पुलिस हुड़दंग करने वालों पर नजर रखेगी। पुलिस सड़क से लेकर सायबर पेट्रोलिंग करेगी। शहर से लेकर होटल व ढाबों पर हु़ड़दंगियों पर खास नजर रहेगी। थाना प्रभारी भी अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ गली-मोहल्लों व चौराहों पर पैदल घूमेंगे। यहां त?क खुद एसपी भी सड़क पर नजर आएंगे।


रतलाम पुलिस ने न्यू ईयर 1 जनवरी तक का प्लान तैयार किया है। थर्टी फर्स्ट व न्यू ईयर के जश्न के दौरान हुड़दंगियों व बेवजह सड़कों पर घूमने वालों को जेल की हवा खाना पड़ सकती है। पुलिस ने अपने प्लान के तहत देर रात तक सड़कों पर घूमना शुरू कर दिया है। गुंडों को थाने पर लाकर परेड भी कराई जा रही है।


एसपी अमित कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्लान तैयार किया जाएगा। चौतरफा पुलिस की नजर रहेगी। शहर से लेकर होटल व ढाबों में अगर शराब नहीं परोसी जाएगी तो कार्रवाई की जाएगी। हर थाना क्षेत्र में पुलिस सादी ड्रेस में घूमेगी। शाम 6 से रात 10 बजे तक वह खुद भी सड़कों पर टीम के साथ उतरेंगे। जिले की बॉर्डर पर शाम 7 से रात 10 बजे तक नाकेबंदी कर चेकिंग की जाएगी। सोशल मीडिया पर लगातार सायबर टीम द्वारा वाचिंग की जा रही है।


एसपी कुमार के अनुसार प्रतिदिन सड़कों पर बेवजह घूमने वालों युवाओं पर भी कार्रवाई होगी। 1 जनवरी तक प्रतिदिन रात्रि में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जेल वाहन घूमेगा। चौराहों, होटलो व बिना काम बेवजह घूमते मिलने वालों को पकड़ कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE