BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 28, 2024, 4:58 pm
KHABAR : तेज बारिश के साथ गिरे ओले, कराहल में गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान, चिंतित हो उठे किसान, मुआवजे की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

श्योपुर। शनिवार की अल सुबह करीब 4 बजे तेज हवा और बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। इससे क्षेत्र के किसान भारी चिंतित हो उठे हैं और उन्होंने सरकार से मुआवजे की मांग की है।


मामला आदिवासी ब्लॉक करहल क्षेत्र के कराहल, चक बिलेडी, राहरौन, खैरी सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों के पास के खेतों का है। जहां करीब 15 से 20 मिनट तक बैर के आकार के ओले गिरने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई किसानों की फसलें तो पूरी तरह से चौपट हो चुकी हैं।


इन हालातों में किसानों को चिंता सता रही है कि फसल बुआई से लेकर सिंचाई और खाद बीज में हजारों रुपए खर्च हो चुके हैं। अब फसल भी चौपट हो चुकी है। इन हालातों में उनके परिवार का गुजारा करने में उन्हें भारी कठिनाई उठानी पड़ेगी। इसे लेकर उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए। ताकि वह अपने परिवार का गुजारा ठीक तरह से कर सकें।


खड़ी फसल हुई बर्बाद
इस बारे में कराहल कस्बा निवासी महिला किसान सीमा आदिवासी का कहना है कि बहुत बड़े-बड़े ओले गिरे हैं। जिसकी वजह से उनके खेत में खडी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई है, आसपास के पूरे इलाके में बहुत ओलावृष्टि हुई है। सरकार नुकसान का मुआवजा दे ताकि, परिवार का गुजारा करने में दिक्कत नहीं हो।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE