BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 28, 2024, 5:02 pm
KHABAR : बारिश में भीगी हजारों क्विंटल धान, 50 से अधिक केंद्रों पर नुकसान, लापरवाही पर किसान संघ ने उठाए सवाल, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। धान खरीदी का काम तेजी से जारी है। अब तक लगभग 270 करोड़ रुपए की धान खरीदी की जा चुकी है। इस बीच, मौसम विभाग ने 28 दिसंबर से 30 दिसंबर तक जबलपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया था।


मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जबलपुर जिला प्रशासन ने निर्देश दिए थे कि वेयर हाउस के बाहर रखी धान को तुरंत तिरपाल और पालिथीन से ढक दिया जाए। लेकिन कलेक्टर के इन निर्देशों को प्रशासनिक अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया। नतीजतन, शनिवार को हुई बारिश के कारण 50 से अधिक केंद्रों पर रखी धान भीग गई।


जबलपुर जिले में डेढ़ सौ से अधिक वेयर हाउस के बाहर धान खरीदी का काम जारी है। बारिश की संभावना को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि कुछ समिति संचालक और वेयर हाउस प्रभारी खुले में रखी धान को भीगने देना चाहते थे, ताकि गुणवत्ता हीन धान को गुणवत्ता वाली धान में बदला जा सके। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने निर्देश दिए कि यदि किसी वेयर हाउस प्रभारी या समिति संचालक के खिलाफ शिकायत मिली, तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


भारी बारिश से नुकसान
शनिवार को हुई भारी बारिश के मद्देनजर कलेक्टर ने पहले ही अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि वेयर हाउस के बाहर रखी धान को तिरपाल और पालिथीन से ढका जाए। साथ ही उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा था कि किसी भी स्थिति में धान खराब न हो। लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते 50 से अधिक वेयर हाउस में रखी धान पानी में भीग गई।


भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी रूपेंद्र पटेल ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जब मौसम वैज्ञानिकों ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था, तो प्रशासन ने समय रहते कदम क्यों नहीं उठाए। इसके चलते हजारों क्विंटल धान बारिश में भीग गई। उन्होंने इसे प्रशासन की घोर लापरवाही करार दिया और राज्य सरकार से मांग की कि ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई हो।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE