BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 28, 2024, 5:07 pm
BIG REPORT : महिला की मौत, भोपाल में पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर हंगामा, मायके वाले बोले- पति ने गला घोंटा, ससुराल वालों का दावा- फांसी लगाई, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। महिला की मौत के बाद शनिवार को पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर हंगामा हो गया। मायके और ससुराल वालों के बीच तनाव बढ़ने पर पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा।


शहर में लालघाटी की जैन कॉलोनी में रहने वाली आरती दुबे (28) की शुक्रवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। ससुराल वालों का कहना है कि आरती ने फांसी लगा ली। मायके वालों ने पति पर गला घोंटने का आरोप लगाया है। हमीदिया अस्पताल की मर्चुरी के बाहर ससुराल और मायके पक्ष के बीच महिला के अंतिम संस्कार को लेकर भी विवाद हुआ। हालांकि, बाद में बॉडी मायके वालों के सुपुर्द कर दी गई।


15 लाख रु. कैश दिए, 5 लाख के लिए बना रहे थे दबाव
इंग्लिश से एमए आरती छतरपुर के बड़ामलहरा की रहने वाली थीं। उनके भाई रामप्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि वे 6 बहनों में 5वें नंबर की थीं। इसी साल 22 अप्रैल को उनकी शादी भेपाल में की थी। लड़के वालों ने 20 लाख रुपए की डिमांड की थी। हमने 15 लाख रुपए कैश दिए थे। 5 लाख रुपए बाद में देना तय हुआ था।


रामप्रकाश के मुताबिक, हम पांच लाख रुपए देने के लिए जमीन बेचने का प्रयास कर रहे थे। ससुराल वाले लगातार रकम देने का दबाव बनाते रहे। इसी बात को लेकर जीजा आरती को प्रताड़ित करता था। उसकी एक ननद भी उसे ताना दिया करती थी। आरती कई बार फोन पर इस बात का जिक्र कर चुकी थी।


रामप्रकाश ने बताया कि आखिरी बार गुरुवार रात आरती की छोटी बहन से फोन पर बात हुई थी। तब भी उसने बताया था कि जीजा बहुत परेशान कर रहे हैं। ये लोग मुझे जीने नहीं देंगे। पिता ने भी उससे बात की थी। उन्होंने आरती को आश्वासन दिया था कि रात गुजार लो सुबह हम लेने आ रहे हैं। शुक्रवार सुबह उसकी ननद ने फोन पर बहन की मौत की सूचना दी। मर्चुरी में बॉडी को देखा तो उस पर चोटों के निशान हैं। हमें फांसी लगाने की बात बताई जा रही है। हमें शक है कि उसकी हत्या गला घोंटकर की गई है।


एसीपी करेंगे मामले की जांच
टीआई बृजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ससुराल वालों ने फांसी लगाकर सुसाइड की बात बताई है। महिला के गले में दुपट्टे से बना फंदा भी मिला। नव विवाहिता से जुड़ा मामला होने के कारण एसीपी केस की जांच करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE