खरगोन। जिले के कसरावद में यातायात जागरूकता अभियान निकाला गया। यह रथ पूरे जिले में घुमाया जा रहा है पुलिस थाने से निकले इस अभियान में लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। मुख्य बिंदु थे।
हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन चलाना
सीट बेल्ट लगाकर चार पहिया वाहन चलाना
शराब पीकर वाहन न चलाना
छोटे बच्चों को गाड़ी न देना
इस अभियान का उद्देश्य दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।