BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 28, 2024, 5:25 pm
NEWS : पैलेस ऑन व्हील ने लगाया आखरी फेरा, पहली बार 6 गाइड की जरूरत पड़ी, लाइट एंड साउंड देखकर खुश हुए पर्यटक, पढे़ खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पैलेस ऑन व्हील का इस साल का आखिरी फेरा था। इस सीजन में पहली बार 6 गाइड की जरूरत पड़ी। शाही ट्रेन में इस सीजन में पहली बार 55 पर्यटक आए थे। इसके बाद सभी गाइड ने खुशी जाहिर की। उनका कहना था कि बरसात के बाद से मार्च तक पर्यटन सीजन रहता है। इस दौरान उनकी इनकम भी होती है। फिलहाल पैलेस ऑन व्हील में पर्यटकों ने मार्च तक अपनी बुकिंग कर रखी है।


शुक्रवार शाम को पैलेस ऑन व्हील चित्तौड़गढ़ पहुंची थी। ट्रेन में 55 पर्यटक मौजूद थे। चित्तौड़गढ़ दुर्ग भ्रमण के बाद पर्यटक वापस शाही ट्रेन में पहुंचे और करीब रात के 2 बजे चित्तौड़गढ़ से रवाना हुए। इस साल का यह आखिरी फेरा था। इस सीजन में पहली बार 55 पर्यटकों के आने के कारण 6 गाइड त्रिलोक सालवी, उम्मेद सिंह, पार्वती सुखवाल, मुकेश खटीक, सतीश सुखवाल, बीना सुखवाल की जरूरत पड़ी। गाइड त्रिलोक सालवी ने बताया कि इससे पहले ट्रेन में 48 पर्यटक आ चुके थे, जबकि 55 पर्यटक पहली बार आए। इसके अलावा पिछले सीजन में सबसे ज्यादा 72 पर्यटक आए थे। अभी भी अच्छे पर्यटकों के आने की संभावना है।


लाइट एंड साउंड देखकर खुश हुए पर्यटक
उन्होंने बताया कि दो बुजुर्ग दंपती भी आए थे, जो पहले चित्तौड़गढ़ घूम चुके थे। उन्होंने शाही ट्रेन में तो नहीं लेकिन 10 साल पहले चित्तौड़गढ़ घूम कर गए थे। उस दौरान लाइट एंड साउंड नहीं देखा था। इस बार लाइट एंड साउंड देखकर उन्हें काफी खुशी हुई और उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ के इतिहास के बारे में जानने के लिए यह सबसे उचित जरिया है। पहली बार शाही ट्रेन में आने का और राजस्थान घूमने का उनका अनुभव भी काफी अच्छा रहा है।


मार्च तक की है बुकिंग
सालवी ने कहा कि शाही ट्रेन में राजस्थान घूमने अपने आप में एक अलग ही अनुभव का एहसास दिलाता है। शाही ट्रेन का मार्च तक फेरा होगा। मार्च तक पर्यटकों की बुकिंग हो चुकी है। अप्रैल महीने में भी कुछ बुकिंग हुई है लेकिन अगर ज्यादा गर्मी पड़ती है तो यह बुकिंग कैंसिल कर दी जाएगी। जबकि अगर मौसम अनुकूल रहा तो अप्रैल महीने में भी एक-दो फेरा करवाया जा सकता है। गाइड ने बताया कि बरसात से ठंड के महीने तक की पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी रहता है। गर्मी के महीनों में कुछ ही पर्यटक दुर्ग पर आते हैं। ऐसे में गर्मी के कुछ महीने बिल्कुल भी इनकम नहीं हो पाती है। खुशी की बात है कि शाही ट्रेन को मार्च महीने तक चलाया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो सबके अच्छे रोजगार की उम्मीद हो सकती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE