मंदसौर। जिले में बैंकों के कार्यालय समय परिवर्तन जो की 1 जनवरी 2025 से प्रभावशील रहेगा के संबंध में कई प्रकार की भ्रांतियां उत्पन्न हो रही है कार्यालय समय निम्नानुसार प्रभावशील रहेगा।
समस्त राष्ट्रीयकृत बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक तथा जिला सहकारी बैंक का बैंकिंग लेनदेन समय 10.00 बजे से 4.00 बजे तक रहेगा। सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया मंडी शाखा तथा भारतीय स्टेट बैंक मंडी शाखा का कार्यालय लेनदेन समय 12.00 से 6.00 तक रहेगा। इसके अलावा समस्त प्राइवेट बैंक अपने पूर्व समय अनुसार ही संचालित होंगे। उनके समय में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।