BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 28, 2024, 5:49 pm
REPORT : किसानों को फसल बीमे के लिए कर रहे जागरूक, किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़कर योजना का लाभ उठाने की अपील, 31 दिसंबर तक कर सकते हैं यह काम, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर।  प्रभारी उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा बताया गया कि, जिले में रबी मौसम 2024-25 अंतर्गत फसलों का बीमा का प्रारंभ हो गया है।  इसके क्रियान्वयन हेतु सभी तहसीलों में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी के प्रतिनिधियों एवं कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर फसल बीमा पाठशाला का आयोजन कर कृषकों को फसल बीमा के हितलाभ के बारे में जागरूक किया जा रहा है। रबी में अधिसूचित फसलों के लिये कृषक द्वारा देय प्रिमियम राशि गेंहू हेतु रूपये 810, चना हेतु रुपये 582, सरसों हेतु रूपये 376.5, मसूर हेतु  रूपये 450, अलसी हेतु 385.5 रूपये प्रति हेक्टेयर है। फसल बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक निर्धारित की गई है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अऋणी कृषक अपने संबंधित बैंक/ सहकारी समिति/सी.एस.सी. द्वारा अथवा कृषक स्वयं भी राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल www.pmfby.gov.in पर जाकर ऑन लाईन आवेदन कर सकते है। अऋणी कृषकों को फसल बीमा करवाने के आवश्यक दस्तावेज बैंक पासबुस, फसल बुवाई प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पावती एवं बटाईदार किसान या किराये पर ली गई भूमि के लिये मालिक द्वारा शपथ पत्र दिया जाना अनिवार्य है। जिले के किसान भाईयो से अनुरोध है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़कर योजना का लाभ उठाये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE