नीमच। शहर के योजना क्र. 36 ए में मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना के तहत नगर पालिका का दो दिवसीय शिविर आज आयोजित किया गया। 30 दिसंबर को भी शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना के तहत प्रदेश शासन के आदेशानुसार और कलेक्टर के निर्देश पर शासकीय योजनाओं का लाभ हितग्राहियो को देने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में योजना क्रमांक 36 ए स्थित शीतला माता मंदिर नीमच पर दो दिवसीय शिविर शनिवार व सोमवार को किया जा रहा है। शिविर में शासन की जनहितकारी योजनाओं के तहत नल कनेक्शन, संबल, स्वनिधि, पेंशन, राशन पात्रता, आवास, समग्र आईडी संबंधित आवेदन, आयुष्मान संबंधी कार्य आदि शासन की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के निराकरण के लिए शासकीय कर्मी उपस्थित रहे। शासन की योजनाओं की जानकारी और लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उत्साह से शिविर में पहुंच रहे हैं। शिविर का समय 10.00 बजे से 5.00 बजे तक रखा गया है।