सेगांव। अखिल भारतीय दशोरा समाज के तत्वावधान में वृक्षतीर्थ मेहरजा में 101 जोड़ो द्वारा पार्थिव शिवलिंग पूजन व अभिषेक का आयोजन दिनांक 5 जनवरी रविवार को सकल दशोरा समाज घुघरियाखेड़ी के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। जिसके आमंत्रण खरगोन बड़वानी जिले के सभी मंडलो को दिया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को घुघरियाखेड़ी मंडल नगर सेगांव पहुँचकर आयोजन की जानकारी देते हुए समाजजनों को आमंत्रित किया।
वही आयोजनकर्ता घुघरियाखेड़ी मंडल के डॉ रविन्द्र मण्डलोई ने कहा कि सनातन संस्कृति आज के युवाओं को पता नही है माता पूजन,शिवलिंग पूजन जैसे धार्मिक अनुष्ठान के बारे में सही जानकारी प्राप्त करना व धार्मिक आयोजन कर समाज के युवाओं को धर्म से जोड़ना ही हमारा उद्देश्य है।