BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 28, 2024, 7:49 pm
KHABAR : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सभाकक्ष में पीसी एण्ड पीएनडीटी अंतर्गत जिला एडवाईजरी बैठक संपन्न, सीएमएचओ ने दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

धार। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सभाकक्ष में शुक्रवार को पीसी एण्ड पीएनडीटी अंतर्गत जिला सलाहकार समिति की बैठक  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सक्षम प्राधिकारी पीसी एण्ड पीएनडीटी डॉ. आर. के. शिन्दे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम नवीन गठित जिला सलाहकार समिति के  सदस्यों से परिचय प्राप्त किया गया एवं पूर्व बैठक के कार्यवाही विवरण  का वाचन किया गया एवं कार्यवाही से अवगत करवाया गया। तत्पश्चात बैठक के ऐजेण्डा पर चर्चा की गई एवं NFHS5 सर्वे अनुसार जिले व विकासखण्ड में लिंगानुपात की वर्तमान स्थिति प्रदर्शित की गई। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में निजी सोनोग्राफी सेन्टरों के आवेदकों से प्राप्त ऑनलाईन आवेदनों के नवीन पंजीयन, नवीनीकरण, संसोधन संबंधी कार्यवाही एम.पी. ऑनलाईन के एम.आई.एस. सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रचलित है जिसमें प्राप्त कुल प्राप्त 4 ऑनलाईन आवेदनों में से अल्ट्रासाउण्ड, इमेजिंग सेन्टर के पंजीयन नवीनीकरण हेतु 1 आवेदन, संशोधन हेतु 3 आवेदन एम.आई.एस. लॉगिन पर प्रदर्शित हो रहे है।
जिला एडवाईजरी कमेटी की बैठक में जिला सक्षम प्राधिकारी द्वारा समिति के  सदस्यों के साथ आवेदनों के संबंध में विचार विमर्श कर उक्त सोनोग्राफी सेन्टर के निरीक्षण रिपोर्ट एवं आवेदक द्वारा आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले आवश्यक, अनिवार्य एवं अर्हता संबंधी दस्तावेजों की समीक्षा की गई । तत्पश्चात उक्त समस्त आवेदनों को जिला सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति पश्चात जिला नोडल अधिकारी की लॉगिन पर नियमानुसार निरीक्षण करवाये जाने हेतु अग्रेषित किया गया है। निरीक्षण उपरांत नियमानुसार पंजीयन हेतु उपयुक्त पाए जाने पर पात्र आवेदन पत्रों के आधार पर पंजीयन किये का निर्णय लिया गया है। साथ ही डॉ. मोनिका सोलंकी, स्त्री रोग विशेषज्ञ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धामनोद द्वारा उक्त संस्था अंतर्गत सोनोग्राफी करने की अनुमति हेतु प्रस्तुत आवेदन संबंध में निर्णय लिया गया। संबंधित चिकित्सक द्वारा 5 दिसंबर से 18 दिसंबर तक एम. जी. एम. मेडिकल कॉलेज इन्दौर में 14 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी व जिला सक्षम प्राधिकारी पीसी एण्ड पीएनडीटी डॉ. शिन्दे द्वारा निर्देशित किया गया कि पीसी एण्ड पीएनडीटी अंतर्गत अद्यतन गाईडलाईन अनुसार गठित निरीक्षण दल द्वारा जिले में संचालित समस्त निजी सोनोग्राफी सेन्टर का निरीक्षण शासन द्वारा निर्धारित प्रारूप अनुसार किया जावे। संचालित सोनोग्राफी सेन्टर पर निर्धारित मापदण्ड अनुसार कमी पाई जाने पर नियामानुसार आवश्यक कार्यवाही की जावे।
बैठक में  नोडल अधिकारी पीसी एण्ड पीएनडीटी जिला डॉ. नरेन्द्र पवैया एवं समिति के अन्य सदस्य सौभाग्य सिंह खिची जिला लोक अभियोजन अधिकारी के प्रतिनिधी, डॉ. एम. के. बर्मन सिविल सर्जन व शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. राजेन्द्र अगलेचा स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ रिंकु नरगांवे पैथालॉजिस्ट, श्रीमती हेमा जोशी सामाजिक कार्यकर्ता,  मनोज नाहर अध्यक्ष लायन्स क्लब धामनोद एवं  गोल्डी चौधरी अधिवक्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE