BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 28, 2024, 8:28 pm
REPORT : इंदौर और उज्जैन में बिजली की स्मार्ट डिस्ट्रिब्यूशन योजना होगी संचालित, गैस आधारित ग्रिड और अंडर ग्राउंड होगी लाइनें, शहरवासियों को मिलेगी बड़ी राहत, पढ़े खबर

Share On:-

इन्दौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मिटिंग शनिवार को आयोजित की गई। इसमें कंपनी के पदेन चेयरमैन एवं प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा नीरज मंडलोई वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान इंदौर और उज्जैन शहर में स्मार्ट डिस्ट्रिब्यूशन योजना संचालित करने पर चर्चा की गई। इस योजना में गैस आधारित सब स्टेशन(GIS)  तैयार करने, लाइनें अंडर ग्राउंड करने, यातायात में सुविधा को देखते हुए बिजली के भविष्य में होने वाले कार्यों की योजना पर अमल करने इत्यादि विषयों पर चर्चा की गई। वर्तमान में 2573 कार्मिकों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई है, समय पर भर्ती करने के निर्देश दिए गए, ताकि शासन का संकल्प पत्र पूरा हो, साथ ही विभागीय कार्यों को और गतिशीलता दी जा सके। इस अवसर पर कंपनी की प्रबंध निदेशक रजनी सिंह ने कंपनी द्वारा शासन के निर्देशों के पालन और उपभोक्ता सेवाओं को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। ग्रामीण क्षेत्रों में मीटरीकरण की प्राथमिकताओं का प्रस्तुतिकरण दिया गया। इस अवसर पर इंदौर के संभागायुक्त दीपक सिंह को कंपनी का निदेशक नामित करने, समेत अन्य निर्णय लिए गए। इस मिटिंग में बोर्ड सदस्य मप्र ऊर्जा विभाग के ओएसडी विजय गौड़, आईआईएम के डॉ. प्रशांत सालवान, आईआईटी इंदौर की डॉ. अरूणा तिवारी, निदेशक तकनीकी सचिन तालेवार, कंपनी सचिव आराधना कुलकर्णी  आदि ने भी विचार रखे। कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान, कार्यपालक निदेशक गजरा मेहता, मुख्य अभियंता रवि मिश्रा, एसएल करवाड़िया आदि भी इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE