BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 29, 2024, 10:09 am
BIG NEWS : ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए मध्य प्रदेश आएंगे पीमए मोदी, गुना में बोरवेल में गिरे मासूम को बचाने का प्रयास जारी, ठंड के कहर के बीच बारिश और ओले ने बढ़ाई चिंता, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश आएंगे। पीएम 24 फरवरी को समिट का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के एक दिन पहले मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा है कि आने वाले मेहमानों को होमस्टे के बारे में जानकारी दी जाए।


गुना में बोरवेल में गिरे बच्चे को बचाने की जंग जारी
गुना में गहरे बोरवेल में गिरे 10 साल के सुमीर को बचाने की जंग जारी है। प्रशासनिक टीम के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद है और लगातार बोरवेल में ऑक्सीजन की सप्लाई दी जा रही है। 13 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी रेस्क्यू नहीं किया जा सका है। एसडीईआरएफ और एनडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है। 5 जेसीबी और 2 पोकलेन मशीन से खुदाई की जा रही है।


ठंड के बारिश और ओले ने बढ़ाई चिंता
मध्य प्रदेश में ठंड के साथ बारिश और ओले ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश ओलावृष्टि और कोहरा छाया है। आज जबलपुर-रीवा समेत 26 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। चंबल और बुंदेलखंड में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। कई इलाकों में धान उपार्जन केंद्रों पर बारिश से समस्याएं आ गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE