BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 29, 2024, 10:13 am
KHABAR : मध्य प्रदेश में कई जिलों में चने के आकार के गिरे ओले, मौसम के ट्रिपल अटैक के बाद बढ़ेगी ठंड, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम के ट्रिपल अटैक से मौसम तो सुहाना हुआ है, लेकिन किसानों की चिंताएं बढ़ गई है। कई जिलों में भारी बारिश और ओले गिरने की वजह से किसानों के माथे पर बल आ गया है। मंडी में खुले में रखी धान बह गई। साथ ही खेती भी प्रभावित हो गई है। वहीं बारिश और ओलावृष्टि के बाद ठंड का कहर बढ़ गया है।


कई हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और घना कोहरा देखा गया
कल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और घना कोहरा देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार आज भी कई जिलों में इसका कहर देखा जाएगा। जबलपुर-रीवा समेत 26 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। मंदसौर में करीब 63, नर्मदापुरम में 53 मिमी, सीहोर और उज्जैन में 50 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश के सागर में 33 मिमी, खजुराहो और पन्ना में 32 मिमी, दमोह में 30 मिमी और जबलपुर में 25 मिमी बारिश दर्ज की गई। 


नरसिंहपुर शहर रहा सबसे ठंडा
बारिश के बाद कई जिलों में ठंड में बढ़ोत्तरी हो गई है। नरसिंहपुर शहर की रात सबसे ठंडी रही। नरसिंहपुर में 11.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। नौगांव (छतरपुर) में 14.5 डिग्री, राजगढ़ में 14.6 डिग्री पारा रहा। देवरा (सिंगरौली) में 12.6 डिग्री और खंडवा, मंडला,टीकमगढ़ में 15 डिग्री दर्ज किया गया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE