BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 29, 2024, 10:22 am
BIG NEWS : 2025 में रिटायर होंगे एमपी के 20 सीनियर आईएएस, सीएस अनुराग जैन और सुलेमान समेत 6 एसीएस की होगी विदाई, संजय-मनीष, रश्मि प्रमोट हो जाएंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश कैडर के 20 आईएएस अफसर साल 2025 में रिटायर हो जाएंगे। इनमें मुख्य सचिव अनुराग जैन के साथ शिवराज सरकार में पावरफुल विभागों में रहे मोहम्मद सुलेमान और जेएन कंसोटिया भी शामिल हैं।

इस साल अपर मुख्य सचिव स्तर के जो अन्य अधिकारी रिटायर होने वाले हैं उनमें एसएन मिश्रा, अजीत केसरी, विनोद कुमार भी हैं। अपर मुख्य सचिव गृह एसएन मिश्रा तो जनवरी में ही रिटायर हो जाएंगे, जबकि केसरी फरवरी में सेवानिवृत्त होंगे।

जिन अफसरों का अगले साल रिटायरमेंट है उनमें से कई अफसर फील्ड पोस्टिंग में हैं। इनमें सागर और जबलपुर कमिश्नर वीरेंद्र कुमार रावत और अभय कुमार वर्मा शामिल हैं। इसके अलावा दतिया कलेक्टर संदीप कुमार माकिन का रिटायरमेंट भी 2025 में है।

ऐसे में संभावना यही है कि जनवरी में होने वाले प्रस्तावित तबादलों से इन्हें मुक्त रखा जाए। डॉ. रामराव भोंसले आयुक्त निरूशक्तजन और केडी त्रिपाठी सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल हैं। भावना वालिम्बे जनगणना निदेशालय एमपी में पदस्थ हैं। इनकी भी सेवानिवृत्ति अगले साल है।

राजौरा होंगे सबसे सीनियर अफसर
2025 में मुख्य सचिव वेतनमान पाने वाले अपर मुख्य सचिव स्तर के अफसरों के रिटायरमेंट के बाद नए अफसरों को प्रमोट होने का मौका मिलेगा। इस बीच मौजूदा अफसरों में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा 2026 की स्थिति में सबसे सीनियर अफसरों में शामिल हो जाएंगे।

सीनियोरिटी में राजौरा से ऊपर मुख्य सचिव अनुराग जैन और तीन अपर मुख्य सचिव मो. सुलेमान, विनोद कुमार और जेएन कंसोटिया के रिटायर होने के बाद यह स्थिति बनेगी। डॉ. राजौरा मई 2027 में रिटायर होंगे।

इन्हें मिलेगा एसीएस बनने का मौका
प्रदेश में अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के कई अधिकारी दिल्ली और देश के अन्य राज्यों में पदस्थ हैं। इनमें नीलम शमी राव, वीएल कांताराव, आशीष श्रीवास्तव, पंकज अग्रवाल, अलका उपाध्याय, मनोज गोविल, पल्लवी जैन गोविल, अनिरुद्ध मुखर्जी, दीप्ति गौड़ मुखर्जी, विवेक अग्रवाल, हरिरंजन राव के नाम शामिल हैं।

अगर ये अधिकारी साल 2025 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस नहीं लौटते हैं, तो एमपी में पदस्थ प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी अपर मुख्य सचिव के पद खाली होने की स्थिति में प्रमोट होते जाएंगे।

ऐसी स्थिति में मौजूदा पदस्थापना के आधार पर सीएस अनुराग जैन के अलावा सुलेमान, कंसोटिया, मिश्रा, केसरी और विनोद कुमार के 2025 में रिटायरमेंट के बाद जिन अफसरों को मुख्य सचिव वेतनमान वाले पदों पर प्रमोशन मिलेगा। उसमें संजय कुमार शुक्ला, रश्मि अरुण शमी, मनीष रस्तोगी, दीपाली रस्तोगी, शिवशेखर शुक्ला और सचिन सिन्हा शामिल हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE