मनासा। तहसील क्षेत्र के ग्राम कंजार्डा चौकी अंतर्गत आने वाले गांव दुधवा में शनिवार दोपहर एक बजे करीब प्रशासनिक अमला शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने पहुंचा। देर शाम 7.00 बजे मनासा अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम पवन बारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम दुधवा में लघु उद्योग के लिए आवंटित 15 हेक्टर कुल 2 हेक्टर राजस्व विभाग की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध अतिक्रमण कर कब्जा कर लिया गया। जानकारी मिलने पर शनिवार दोपहर 1 बजे करीब नायब तहसील रूप सिंह राजपूत राजस्व निरीक्षक कुलदीप डामोर, कंजार्डा चौकी पुलिस, लघु उद्योग अधिकारी, पांच से छह पटवारी ग्राम पंचायत के कर्मचारी चौकीदार मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से शासकीय जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। दोपहर 1 बजे से शुरू हुई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करीब चार घंटे तक चली उसके बाद मौके पर मौजूद पटवारियों ने पंचनामा बनाकर 2 हेक्टर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया। वहीं 15 हेक्टर आवंटित भूमि का कब्जा लघु उद्योग विभाग को सौंपा गया।