नीमच। शहर के आईसीएआई भवन में नवोदित चार्टर्ड अकाउंटेंट के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बताते चलें कि गुरुवार को घोषित सीए परीक्षा परिणाम में नीमच जिले के सीए विधार्थियों ने सफलता का परचम लहराया और महती सफलता अर्जित की। इसी सिलसिले में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की स्थानीय नीमच शाखा द्वारा नवोदित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के सम्मान में एक गरिमामयी समारोह आयोजित किया गया। एलआईसी के पास स्थित आईसीएआई भवन में जिले के इन सात नए सीए का स्वागत किया गया।
उल्लेखनीय है कि नीमच के आदित्य मुनेत, रानू धाकड़, निधि जैन, बुरहानुद्दीन जीरनवाला, रिदम माहेश्वरी, सेजल मारू एवं पीयूष जैन ने चार्टर्ड अकाउंटेंट के परीक्षा में इस बार सफलता अर्जित की है। समारोह के दौरान सीए सदस्य एन पाटीदार, दिलीप मित्तल, पीयूष कड़ावत, अभिषेक गोयल, हर्षल बिंदल, आदित्य खटोर, गुणवंत शर्मा, प्रियंका माखीजा मौजूद रहे। इस खास मौके पर खुशी का इजहार करते हुए केक काटा गया। साथ ही नवोदित सीए के अभिभावक भी शामिल हुए। इस अवसर पर सभी सीए सदस्यों ने अपने अनुभव और विचार प्रकट किए। कार्यक्रम का संचालन सीए अरविंद माहेश्वरी द्वारा किया गया।