BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 29, 2024, 12:31 pm
KHABAR : फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट लेने के लिए 3 दिन शेष, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई, निगम आयुक्त ने कहा-जुर्माना होगा दोगुना, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए अब मात्र तीन दिन का समय बचा है। 31 दिसंबर 2023 तक अगर भवन स्वामी, अस्पताल संचालक, होटल मालिक और अपार्टमैंट संचालक फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट नहीं लेते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


निगमायुक्त प्रीति यादव ने बताया कि नगरीय विकास एवं आवास विभाग, मध्यप्रदेश सरकार के निर्णय के अनुसार 31 दिसंबर 2024 तक फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट के दंडात्मक प्रावधान को अस्थायी रूप से शिथिल किया गया है।


इसका लाभ सभी प्रतिष्ठान स्वामी 31 दिसंबर तक ले सकते हैं। इस दौरान सभी भवन स्वामी, निर्माण कर्ता और संबंधित संस्थान यह सुनिश्चित करें कि वे समय सीमा के भीतर फायर सेफ्टी प्रमाण पत्र प्राप्त कर लें और नियमों का पालन करें। इसके बाद, अगर किसी भवन स्वामी ने सर्टिफिकेट नहीं लिया तो उनके खिलाफ नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।


जुर्माने का प्रावधान
निगम आयुक्त ने बताया कि यदि निर्धारित समयावधि के भीतर फायर प्लान तैयार कर अग्निशमन प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया जाता है, तो प्रतिदिन 500 रुपए जुर्माना लिया जाएगा, जो एक साल बाद 1000 रुपए प्रतिदिन हो जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE