नीमच। पूरी दुनिया और देश के साथ नए वर्ष के स्वागत के लिए नीमच भी पूरी तरह तैयार है। शहर में उत्साह का माहौल है। जगह-जगह नए साल को लेकर धूमधाम से विभिन्न तरह के आयोजन होंगे। ज़ाहिर है, युवाओं में नए साल को लेकर नई उम्मीदें है,नई ऊर्जा है, नया जोश है। आने वाला वर्ष शुभ हो इस बात को लेकर आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए लोग मंदिरों में पहुंचेंगे। अपने इष्ट के दर्शन कर ईश्वर से प्रार्थना करेंगे। पारिवारिक स्तर पर घरों में और छोटे-छोटे समूह में भी लोग 2024 को अलविदा कहते हुए न्यू ईयर 2025 का वेलकम करेंगे। नए वर्ष की शुरुआत नए संकल्प और नए प्रण के साथ की जाएगी।
इस अवसर पर जश्न मनाने के लिए नीमच के राज पैलेस, उत्सव फूड्स आदि होटल और अलग-अलग स्थानों पर तैयारीयां की गई है। पूरी भव्यता और बॉलीवुड थीम पर साज सज्जा के साथ फैमिली पार्टी का आयोजन होगा। इवेंट में असंख्य व्यंजन होंगे। डांस पार्टी और डीजे नाइट होगी। फायर शो, लकी ड्रा आदि की व्यवस्थाएं रोशनी से सराबोर होटलों और कई जगहों पर की जाएगी। नव वर्ष पर कोई अनहोनी ना हो इसके लिए मजबूत इरादों के साथ पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी। होटलों में सुरक्षा को लेकर बाउंसर की व्यवस्था की गई है। होटलों पर कूपन और टोकन के साथ नव वर्ष के उत्सव की बुकिंग ज़ोर शोर से जारी है।