छतरपुर। जिले में प्रशासन की अनदेखी के चलते अब लोगों की आस्था पर गहरा चोट पहुंचाया जा रहा है मंदिर के आसपास शासकीय भूमि पर अवैध उत्खनन का मामला सामने आया है यहीं नही यहां विद्यालय को भी नहीं बक्शा गया कर डाला अवैध उत्खनन।
मामला छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में स्थित सूरजपुर ग्राम पंचायत के सिद्धेश्वर धाम मंदिर और पास के स्कूल के आसपास अवैध उत्खनन का मामला सामने आया है मंदिर के पुजारी,शिक्षक एवं स्थानीय लोगों का आरोप है कि खजुराहो सिंगरौली रेलवे लाइन निर्माण के लिए काम कर रहे ठेकेदारों ने सिद्धेश्वर धाम मंदिर के पास की पहाड़ी के साथ साथ शासकीय माध्यमिक विद्यालय के पीछे अवैध उत्खनन कर डाला जिससे न केवल धार्मिक स्थल बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है मंदिर के पुजारी का कहना है यह मंदिर हमारे लिए बेहद पवित्र स्थान है जबसे अवैध खनन शुरू हुआ है, यहां के माहौल में बदलाव आया है जमीन खुदी हुई है और ठेकेदार मंदिर के आसपास के क्षेत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं साथ ही मंदिर के पास शासकीय विद्यालय में कार्यरत शिक्षक ने भी बताया यहां बच्चे पढ़ाई करने आते हैं, लेकिन खनन से उठने वाली धूल और मलबे के कारण उनकी सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है शिकायत के बावजूद इस तरफ स्थानीय प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।
आरोप है कि रेलवे लाइन निर्माण के लिए ठेकेदारों ने पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी की है, जिससे इस क्षेत्र की प्राकृतिक स्थिति प्रभावित हो रही है साथ ही, पास के स्कूल और मंदिर के आसपास के इलाके में मलबा फैलने से स्थानीय जनता को भी परेशानी हो रही है ठेकेदार की इस मनमानी से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं की जाती, तो वे आंदोलन करने पर विवश होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।