BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 29, 2024, 3:05 pm
KHABAR : सड़क बदहाल, लोग परेशान, कई बार शिकायत फिर भी नहीं हो रहा समस्या का समाधान, पार्षद बोले- थाने में रिपोर्ट कर दूंगा, जेल हो जाएगी, पढे़ खबर 

Share On:-

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा में 15 सालों से सड़क नहीं है। हल्की सी बारिश में ही लोग परेशान हो जाते हैं। स्थानीय स्तर पर कई बार शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद कोई सुनने को तैयार नहीं है। लोगों का कहना है कि वोट मांगने आते हैं, वादा करते है और चले जाते हैं।


पार्षद बोले- थाने में रिपोर्ट कर दूंगा, तुम्हें जेल हो जाएगी
जिले की रायपुर नई बस्ती में 15 सालों से सड़क नहीं होने से लोग परेशान है। स्थानीय निवासी मनोज कुमार कोली का कहना कि 15 साल हो गए अभी तक सड़क नहीं बनी। तीन पार्षद बदल चुके हैं जो भी आता है वादा कर के चला जाता है। इस बार भी गोलू भाई जो यहां के पार्षद बने हैं, उन्होंने सड़क बनवाने का वादा किया था, लेकिन कुछ नहीं करवाया। आज जब थोड़ी सी बारिश के बाद लोग कीचड़ से परेशान होकर पार्षद के पास पहुंचे तो पार्षद का कहना कि तुम मेरे बच्चों को धमकाते हो थाने में रिपोर्ट कर दूंगा तुम्हें जेल हो जाएगी।


स्थानीय निवासी छोटी बाई का कहना है कि 15-20 साल हो चुके हैं, लेकिन सड़क नहीं है, हम बड़ी मुश्किल से जीवन यापन कर रहे हैं। वही संबंध में वार्ड नंबर 10 के स्थानीय निवासी राजू कुशवाहा का कहना है कि 15 साल हो चुके हैं रोड नहीं बनी। चुनाव के समय आते हैं, कहते हैं जैसे ही चुनाव जीतेंगे तुरंत रोड बनवा देंगे, लेकिन कुछ नहीं होता है।


विधायक ने कही ये बात
इस संबंध में जब विधायक मुकेश टंडन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी है, रायपुर बस्ती में कुछ जगहों पर बड़ी समस्या है। लोगों को परेशानी हो रही है। जल्द से जल्द इस समस्या का हल करने का प्रयास किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE