BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 29, 2024, 3:42 pm
BIG NEWS : प्रधानमंत्री मोदी करेंगे भोपाल ग्लोबल समि​ट का उद्घाटन, समिट में 25 देशों के प्रतिनिधि और 20 हजार उद्योग प्रतिनिधि शामिल होंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को भोपाल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन मानव संग्रहालय में करेंगे। इसमें 20 हजार उद्योग प्रतिनिधियों के शामिल होने का अनुमान है। 25 देशों के फॉरेन डेलिगेट भी आएंगे। जर्मनी, साउथ कोरिया, जापान और यूके के प्रतिनिधियों के साथ साथ साझेदारी पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को हुई जीआईएस की समीक्षा में यह जानकारी दी।


मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि देश-विदेश से आने वाले मेहमानों के रहने-खाने एवं आसपास के पर्यटन स्थलों पर आने-जाने एवं भ्रमण की समुचित व्यवस्था की जाए। मेहमानों को होम-स्टे के बारे में भी बताया जाए। डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विशेषताओं को संजोए हुए जीआईएस-2025 का भव्य आयोजन किया जाए।


उन्होंने कहा कि वर्ष-2025 को उद्योग वर्ष घोषित किया है। हर महीने किसी एक सेक्टर जैसे पॉवर, नवकरणीय ऊर्जा, ऑटो, एग्रो, पर्यटन, माइनिंग, हेल्थ, एजुकेशन और आईटी सेक्टर पर आधारित सेक्टोरल एक्सपो या कॉन्क्लेव का आयोजन होगा। उन्होंने अधिकारियों को गतिविधियों का वार्षिक कैलेंडर तैयार करने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE