BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 29, 2024, 4:02 pm
BIG REPORT : विदेशी कपल ने सनातन रीति-रिवाज से किया विवाह, परमानंद योग आनंदमय पीठ निनोरा में तीनो युगल ने फेरे लेकर वरमाला पहनाई, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। 12 किलोमीटर दूर स्थित परमानंद योग आनंदमय पीठ पर सुबह से विवाह की रस्मे की जा रही थी। साढ़े दस बजे से तीनों युगल ने नए वैवाहिक जीवन के लिए पूजन कर सात फेर लिए और एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इस विवाह में खास यह था कि विवाह सूत्र में बंधने वाले तीनों कपल विदेश से है। इनमें इटली, अमेरिका और पेरू के कपल शामिल थे। विवाह की रस्में पूरी होने के बाद भारतीय भोजन का लुत्फ भी उठाया।


दरअसल, इंदौर के परमानंद इंस्टीट्यूट ऑफ योगा साइंस एंड रिसर्च इंडिया में योग प्रशिक्षण लेने इटली, अमेरिका और पेरू से आए है। इंस्टीट्यूट में वे योग गुरुओं से समय-समय पर योग की कई क्रियाओं को समझने के साथ प्रैक्टिस करने लगे। भारतीय परंपरा, सनातन धर्म, पूजा, पाठ, त्यौहार, वैदिक पद्धति, विवाह पद्धति आदि को लेकर गहनता से अध्ययन किया।


यहां आने के बाद सभी ने वैदिक पद्धति से हिंदू नाम भी अपनाए हैं। तीन विदेशी युगल ने सनातन धर्म के अनुसार वैदिक पद्धति से विवाह करने का निश्चय किया था। एक दिन पहले शनिवार को इंदौर में मेहंदी-हल्दी का आयोजन हुआ। शाम को महिला संगीत में जमकर डांस किया।


वैदिक पद्धति से सात फेरे लिए वरमाला पहनाई
इंदौर में विवाह की आधी रस्में होने के बाद रविवार को तीन कपल सहित इंस्टीट्यूट के अन्य सदस्य उज्जैन में इंदौर रोड स्थित ग्राम नैनोरा में परमानंद योग आनंदमय पीठ पहुंचे थे। यहां पर सुबह से ही विवाह की रस्मे चलती रही।


सुबह पूजन होने के बाद तीनों कपल डारियो (विष्णु आनंद) संग मार्टिना (मां मंगलानंद), इअन (आचार्य रामदास आनंद) संग गेब्रियला (मां समानंद) और मॉरजिओ (प्रकाशानंद) संग नेल्मास (मां नित्यानंद) ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे के गले में वरमाला पहनाकर जीवन भर साथ रहने का वादा किया। तीनों कपल इंदौर से 3 जनवरी को इटली लौट जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE