मंदसौर। संयुक्त कलेक्टर एवं जिला रोजगार अधिकारी द्वारा बताया गया कि 01 जनवरी 2025 से जिला रोजगार कार्यालय, नवीन कलेक्टर कार्यालय (सुशासन भवन) के द्वितीय तल पर कार्यालय जनसंपर्क के समीप स्थित कक्ष में संचालित किया जाएगा। जनवरी 2025 से जिला रोजगार कार्यालय का पत्राचार पता- कार्यालय कलेक्टर (जिला रोजगार कार्यालय), द्वितीय तल, सुशासन भवन, लाड़ली लक्ष्मी पथ, जिला मंदसौर म.प्र 458002 रहेगा।