BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 30, 2024, 11:19 am
KHABAR : रासेयो इकाई मनासा के स्वयंसेवक समीर मंसूरी ने किया राष्ट्रीय एकता शिविर में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय (मप्र-छग) भोपाल द्वारा राष्ट्रीय एकता शिविर 21 से 27 दिसंबर तक जीवाजी विश्वविद्यालय की संगठन व्यवस्था में लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षण संस्थान ग्वालियर में आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई मनासा के स्वयंसेवक समीर मंसूरी पिता ख्वाजा हुसैन मंसूरी का भी चयन हुआ और मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। इनका चयन सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं सोशल मीडिया के माध्यम से किए गए नवाचारों को देखते हुए किया गया। राष्ट्रीय एकता शिविर में 15 राज्यों से स्वयंसेवक शामिल हुए थे। जहां ष्मेरा युवा विकसित भारत 2047, सशक्त भारत-समृद्ध भारतष् विषय पर अलग-अलग राज्यों से स्वयंसेवको ने अपने-अपने विचार रखें एवं एक दूसरे राज्य की संस्कृति, भाषा शैली को जाना और समझा । इनके प्रतिनिधित्व करने पर कार्यक्रम समन्वयक डॉ विजय वर्मा, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एम.एल.धाकड , महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक प्रो.अरुण कुमार चौरसिया , कार्यक्रम अधिकारी प्रो. आशा पटेल सहित परिवार जनों, सभी मित्रों ने बधाई शुभकामनाएँ देते हुए उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE