शाजापुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल सीएम राइज उमावि शाजापुर में संस्था प्राचार्य सविता सोनी के निर्देशन में विभिन्न स्पोर्ट्स गतिविधि और वार्षिक उत्सव की तैयारी उत्साह के साथ शुरू हुई, जिनमें 26 दिसंबर से आयोजित इन गतिविधि में 100 मी एवं 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ बालक बालिका वर्ग में प्रतियोगिता प्रभारी कमलेश नागर तथा विनीता विश्वकर्मा के द्वारा आयोजित की गई। खो खो बालक बालिका वर्ग प्रभारी रामगोपाल देवतवाल और पूनम ओझा के द्वारा किया गया। सभी बालक एवं बालिकाओं के वर्ग में सीनियर एवं जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता एवं कमलेश नसगर कुलदीप करण के द्वारा आयोजित की गई। चेयर रेस बालक बालिका वर्ग का आयोजन गोविंद सोनी विद्या दोगायन द्वारा किया गया। इसी के साथ रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी छात्र-छात्राओं के द्वारा किया गया एवं वार्षिक उत्सव की तैयारी के लिए भी अलग-अलग ग्रुपों के द्वारा प्रैक्टिस विद्यालय में की जा रही है। सभी विजेताओं की घोषणा एवं पुरस्कृत वार्षिक उत्सव के दौरान किया जाएगा।
इस अवसर पर आनंदी लाल मकवाना जागेश सोनी अंबाराम राजोरिया जितेंद्र भावसार सुनील मंडलोई कुलदीप करन राहुल जाखड़ विद्या दोगसया पूनम ओझा आलोक भावसार शाकिर मंसूरी निकिता शर्मा मनीष साहू रामगोपाल देवतवाल पूजा अदिति आर्य शुभम शर्मा आदि सभी शिक्षक शिक्षिकाए एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।