सिंगोली। तहसीलदार ने ई केवाईसी और फॉर्मर आईडी के कार्य में लापरवाही करने वाले क्षेत्र के 8 पटवारियों की सैलरी रोकने का आदेश जारी किया है। रविवार शाम तहसीलदार राजेश सोनी से मिली जानकारी के अनुसार विगत 15 नवंबर से गांवों में ई केवाईसी और फॉर्मर आईडी रजिस्ट्रेशन का कार्य किया जा रहा है। अब तक 44 दिन बीत चुके है, लेकिन सिंगोली क्षेत्र में पंजीयन कार्य में लापरवाही देखी जा रही है। खासकर तहसील क्षेत्र के 8 पटवारियों द्वारा 30 प्रतिशत कार्य भी पूरा नहीं किया गया है। ऐसे में सभी 8 पटवारियों पर नो वर्क नो पे नियमों के तहत 4 इंक्रीमेंट रोकने और नोटिक देकर 24 घंटों में अर्थात सोमवार कार्यालय समय तक जवाब देने को कहा गया है। जिन पटवारियों पर कार्रवाई हुई है उनमें, सिंगोली कस्बा सहित फूसरिया, अथवा बुजुर्ग, किशनपुरा, राजपुरा झवर, अम्बा, पलासिया, खातीखेड़ा, धारड़ी, थड़ोद, जाट, बाणदा, और कदवासा हल्कों के पटवारी शामिल है।