शाजापुर। सरदार वल्लभ भाई पटेल सीएम राइज उमावि शाजापुर में पालक शिक्षक संवाद का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के पालक शामिल हुए कार्यक्रम के संबोधन में संस्था प्राचार्य समिति सविता सोनी के द्वारा शिक्षकों के साथ पालक की भूमिका पर विस्तृत रूप से पहचान प्रस्तुत किया गया जिसमें सभी पलकों से विद्यालय में चल रही गतिविधियों एवं शिक्षक को निरंतर घर पर भी चेक करने के लिए कहा गया तथा छात्र-छात्राओं को दिए गए होमवर्क को की नियमित जांच के लिए निवेदन किया गया तथा बताया गया कि जिस तरह से आप विद्यालय में एडमिशन के समय तत्पर रहते हैं इस तरह पूरे वर्ष छात्र-छात्राओं के ऊपर ध्यान देकर हमारे कार्य में सहयोग करें तभी हम अच्छे परिणाम आपके सहयोग से दे सकेंगे वरिष्ठ शिक्षक जागेश सोनी जितेंद्र भावसार जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम में पसलकों के द्वारा भी संबोधित किया गया जिसमें पालक प्रेमनारायण जी ने अपने विचार व्यक्त किए पालक मनोज गवली के एक छोटे से दृष्टांत के द्वारा विद्यालय को अपना विद्यालय समझकर विद्यालय की गरिमा बनाए रखने एवं कोई भी ऐसा कार्य नहीं करने की समझाइश दी जिससे स्वयं तथा पसलको की क्षवि खराब हो तथा विद्यालय का नुकसान हो विद्यालय की संपत्ति को अपना समझकर कार्य करें एवं सभी लगन से विद्यालय में समय का उपयोग करके अध्ययन करे ताकि आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सके कार्यक्रम का संचालन कमलेश नागर ने किया। इस अवसर पर आनंदी लाल मकवाना अंबाराम राजोरिया कमलेश नागर धनसिंह चौहसन सुनील मंडलोई कुलदीप करन गोविंद सोनी आलोक भावसार शाकिर मंसूरी मनीष साहू विनीता विश्वकर्मा अदिति आर्य आदि सभी शिक्षक शिक्षिकाए एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।