शाजापुर। पंचायती राज संचालनालय भोपाल के निर्देशानुसार राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत एक्सपोजर विजिट में शाजापुर जिले से जनपद पंचायत मोहन बड़ोदिया के पीसीओ दिलीप त्रिवेदी के साथ सरपंचों का दल दो दिवसीय दौरे पर झाबुआ जिले पहुंचा।
इस दल ने शासन की मंशानुसार झाबुआ जिले में जनपद पंचायत झाबुआ की ग्राम पंचायत लोहारिया, कालाखुंट पिटोल बड़ी, मंडली बड़ी, भगोर, कल्याणपुरा आदि ग्राम पंचायत एवं दूसरे दिन में पेटलावद जनपद पंचायत की रायपुरिया, गंगाखेड़ी, करवड आदि ग्राम पंचायतो में विकास कार्यों की गतिविधियों का अवलोकन किया।
शाजापुर जिले से निरीक्षण दल के रूप में पीसीओ दिलीप त्रिवेदी के साथ सरपंच भोजराज मेवाड़ा ग्राम पंचायत गोदना, सरपंच कमल सिंह सूर्यवंशी ग्राम पंचायत सांपखेड़ा, सरपंच अनीता पाटीदार ग्राम पंचायत खोरिया ऐमा, सरपंच महेश मालवीय ग्राम पंचायत उदली शामिल थे।