मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना में बिजली चोरी जारी है। बिजली कंपनी के लाख दावे के बाद भी कटिया डालकर चोरी का सिलसिला थम नहीं रहा है। इसका खुलासा बिजली चोरी के लिए तार (कटिया) डालने के दौरान दो पक्षों में मारपीट से हुआ है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामले की शिकायत के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की।
दरअसल घटना मुरैना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराजपुर रोड़ बजरंग नगर की है, जहां बिजली चोरी के लिए तार डालने पर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि जमकर लाठी डंडे चले और पथराव भी हो गया। इस विवाद का वहां पर मौजूद किसी युवक ने वीडियो बना लिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट की घटना और वीडियो 27 दिसंबर का बताया जा रहा है। एक पक्ष से पंजाब बंसल और दूसरे पक्ष से धारा सिंह, रामकेश, रामवीर, अनिल जाटव के बीच विवाद हुआ था। मामले की शिकायत थाने तक पहुंची लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। संभवतः पुलिस को और किसी बड़ी घटना का इंतजार है।