BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 31, 2024, 11:15 am
KHABAR : एडीएम लक्ष्मी गामड़ ने की राजस्‍व महाअभियान की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोली- राजस्‍व अधिकारी राजस्‍व महाअभियान के सभी पैरामीटर्स पर प्रतिदिन तेजी से प्रगति लाए, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अपर कलेक्‍टर लक्ष्‍मी गामड़ ने गूगल मीट के माध्‍यम से सोमवार को सभी राजस्‍व अधिकारियों की बैठक में राजस्‍व महाअभियान की प्रगति की तहसीलवार समीक्षा की और सभी राजस्‍व अधिकारियों को राजस्‍व महाअभियान के तहत प्रकरणों का निराकरण करवाकर अपनी रैंक में सुधार लाने के निर्देश दिए। गूगल मीट में संयुक्‍त कलेक्‍टर प्रीती संघवी, डिप्‍टी कलेक्‍टर संजीव साहू, सभी एस.डी.एम. एवं तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

बैठक में बताया गया, कि नीमच जिला राजस्‍व महाअभियान के तहत 64.81 प्रतिशत स्‍कोर प्राप्‍त कर प्रदेश में 8वीं रैंक पर है। ए.डी.एम. ने सभी तहसीलदारों को राजस्‍व अभियान में प्रकरणों का दिन-प्रतिदिन निराकरण करवाकर अपनी रैंक सुधारने और जिले को टॉप 5 जिलों में शामिल करवाने के प्रयास करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया, कि राजस्‍व महाअभियान के तहत अब तक जिले में 8172 नक्‍शा बटांकन का कार्य किया गया है। शेष नक्‍शा बटांकन का कार्य भी सर्वाेच्‍च प्राथमिकता से करवाने के निर्देश ए.डी.एम. द्वारा दिए गए। आधार से आर.ओ.आर. लिंकिंग के लक्ष्‍य 349090 के विरूद्ध 105283 आर.ओ.आर. लिंकिंग की जा चुकी है। शेष आर.ओ.आर.की आधार से लिंकिंग का कार्य भी तेजी से पूर्ण करवाने के निर्देश तहसीलदारों को दिए गए। बैठक में बताया गया, कि जिले में 38432 फार्मर रजिस्‍ट्रीका कार्य पूर्ण कर लिया गया है। ए.डी.एम. ने राजस्‍व महाअभियान के सभी पैरामीटर्स पर सर्वाेच्‍च प्राथमिकता से कार्य करने और प्रतिदिन प्रगति बढ़ाने के निर्देश सभी तहसीलदारों को दिए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE