BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 31, 2024, 11:31 am
KHABAR : थर्टी फर्स्ट पर चलेगा पुलिस का चेकिंग अभियान, शराब पीकर वाहन चलाने वालों की ब्रेथ एनालाइजर से होगी जांच, होटल-ढाबों पर रहेगी नजर, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। आज वर्ष 2024 का अंतिम दिन है। पुराने साल की विदाई और नए साल का जश्न शहर में आज मनाया जाएगा। हुड़दंगियों पर पुलिस की खास रहेगी नजर रहेगी। हर चौराहे पर पुलिस का चेकिंग पॉइंट रहेगा। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच होगी। होटल से लेकर ढाबों तक शराब परोसने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी।


थर्टी फर्स्ट और नए साल के जश्न पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने पहले से ही अपनी प्लानिंग करके रख ली है। पिछले तीन दिन से लगातार पुलिस अधिकारी बाइक पेट्रोलिंग कर पूरे शहर में घूम रहे है। साथ में जेल वाहन भी चल रहा है। बेवजह देर रात तक सड़कों पर घूमने वाले और बेवजह चाय दुकानों पर खड़े युवाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।


नए साल के जश्न को देखते हुए युवा टोलियों पर पुलिस की खास नजर रहेगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। रतलाम शहर की होटलों और शहरी सीमा के आसपास बने ढाबों पर पुलिस की टीम रात में जांच करेगी। एसपी खुद सुरक्षा व्यवस्था को देखेंगे।


एसपी अमित कुमार ने बताया कि हर चौराहों पर चेकिंग पॉइंट रहेगा। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की जाएगी। होटलों व ढाबों के साथ हुड़दंगियों पर खास नजर रहेगी।


यह है पुलिस के इंतजाम
गली-मोहल्लों में झुंड बनाकर खड़े रहने वालों युवाओं पर नजर रहेगी।
सीएचएमओ से हॉस्पिटल में डॉक्टर और स्टॉफ की विशेष ड्यूटी रात में लगाने को कहा है, ताकि किसी प्रकार की घटना पर तुरंत इलाज मिल सके।
सघन चेकिंग अभियान चलेगा। हर चौराहे पर पुलिस के पॉइंट रहेंगे
चौराहों पर फायर लॉरी खड़ी की जाएगी। किसी प्रकार की आतिशबाजी से होने वाली आगजनी की घटना को रोका जा सके।
चाकू और अन्य हथियार लेकर चलने वालों पर नजर रहेगी।
जिले की सीमाओं पर चेकिंग की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE