BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 31, 2024, 1:26 pm
KHABAR : शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जिला स्तरीय विज्ञान गणित पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी 2024-25 शास. उत्कृष्ट उ.मा.वि. में संपन्न हुई। विज्ञान मेले का शुभारंभ डीपीसी धर्मेंद्रसिंह, प्राचार्य सुभाष कुमावत, एडीपीसी अशोक लोढ़ा की उपस्थिति में हुआ।आरंभ में अशोक लोढ़ा द्वारा विज्ञान मेले में चयन प्रक्रिया एवं उद्देश्यों की जानकारी दी गई। डीपीसी धर्मेंद्रसिंह ने प्रतिभागियों को वैज्ञानिक सोच को जीवन में अपनाने की सलाह दी। प्राचार्य सुभाष कुमावत ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में विज्ञान के सिद्धांतों के अपनाने एवं रुचि बढ़ाने  के लिए प्रेरित किया। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा प्रायोजित इस जिला स्तरीय विज्ञान मेले में जिले के 136 चयनित विद्यार्थियो ने विभिन्न विधाओं जैसे मॉडल, विज्ञान नाटिका, काव्य पाठ आदि में अपनी सहभागिता की । निर्णायक की भूमिका सेवानिवृत प्राचार्य श्यामवंत पुरोहित, डी.के.तिवारी, रजनीश चौहान, गिरीश लहवासिया एवं ललिता पाथरे ने निभाई। चयनित विद्यार्थी भोपाल में जनवरी माह में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगें। विज्ञान मेले के समापन कार्यक्रम में लीड कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस प्राचार्य वायके मिश्रा ने प्रतिभागियों की प्रतिभा की सराहना की। इस अवसर पर जिला विज्ञान अधिकारी जितेंद्र जोशी, एपीसी सी.एल. सालित्रा, बीआरसीसी प्रणव द्विवेदी, आईटी सेल प्रभारी मुकेश ठन्ना, विद्यार्थियों के मार्गदर्शी शिक्षक, प्रतिभागी एवं पालक उपस्थित रहे। संचालन डॉ. ललित मेहता ने किया एवं आभार डॉ. हेमेंद्र वाला ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE