BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 31, 2024, 1:31 pm
JOB : जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, आईटीआई परिसर में होगा जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन, जनवरी माह की इस तारीख को पहुंचकर उठा सकते हैं लाभ, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय द्वारा युवा संगम अन्तर्गत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन 8 जनवरी 2025 को शासकीय आई.टी.आई़ सैलाना रोड रतलाम में रखा गया है जिसमे 08 से 10 निजी क्षेत्र की कम्पनियां के प्रतिनिधियों द्वारा नियमित पदों पर भर्ती की जाएगी एवम् स्वरोजगार योजनाओं के तहत विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा हितग्रहियों को उनके हितलाभ वितरण किये जाकर अलग-अलग स्वरोजगार योजनाओं के बारे में मार्गदर्शन भी उपलब्ध  कराया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी यूपी अहिरवार ने बताया कि रोजगार मेले में ख्याति प्राप्त कम्पनियों द्वारा मशीन आपरेटर, ट्रेनी, आफिस असिस्टेंट, फील्ड सुपरवाईजर, एजेन्ट, सिक्योरिटी गार्ड, सेल्स एग्जीक्यूटिव, लेबर आदि अनेक पदों पर सीधी भर्ती की जावेगी। शैक्षणिक योग्यता 8वी उत्तीर्ण से स्नातक, आयु 18 से 45 वर्ष तक है। इच्छुक आवेदक 08 जनवरी 2025 को समय प्रातः 10.00 बजे से 3.00 बजे तक शासकीय आई.टी.आई़, सैलाना रोड में अपने फोटो, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, 2 पासपोर्ट साईज फोटो एवं आधार कार्ड की छायाप्रति एवं बायोडाटा के साथ उपस्थित होवें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE