देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम देवास बिहारी सिंह, एसडीएम सोनकच्छ प्रियंका मिमरोट, एसडीएम टोंकखुर्द कन्हैयालाल तिलवारी, डिप्टी कलेक्टर संजीव सक्सेना, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक शर्मा सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए।
कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है। उन्होंने जिला अधिकारियों को नई टेक्नोलाजी का उपयोग करने को कहा और एआई तथा वेब थ्री आदी नई टेक्नोलाजी की जानकारी दी। कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि सभी अधिकारी एआई तकनीक के संबंध में पड़े और उसका उपयोग करें। उन्होंने वेब थ्री के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि वेब वन में सिर्फ पढ़ सकते थे। वेब टू हमें रीड-राइट ऑप्शन देता है तथा वेब थ्री ऑनरशिप भी यूजर को देती है। सभी अधिकारी नए साल में नई तकनीकों के बारे में पड़े। आज इंटरनेट के माध्यम से पड़ना आसान हो गया है। आज हर चीज के रिसोर्स उपलब्ध हैं।
कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि पराली नहीं जलाने के लिए किसानों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण पर जितना काम होना चाहिए उतना नही हो रहा है। प्रदूषण नियंत्रण के लिए दल का गठन करें और दल कम्पनियों में जाकर जांच करें। कम्पनियों में क्लीन फ्यूल और नॉन कोल फ्यूल का उपयोग किया जाए। कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण का ध्यान रखें, एसडीएम पराली जलाने को रोकने के लिए योजना बनाइये। सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में एक्सपर्ट को बुलाये और बैठके आयोजित करें।
कलेक्टर गुप्ता ने नगर निगम को निर्देश दिये कि ईट भट्टो को देवास शहर से बाहर शिफ्ट करें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रसूलपुर ब्रीज बनेगा, उसमें भी प्रदूषण होगा, नगर निगम ठेकेदार से बात करें, हरी नेट लगाए। जितने पेड़ काटे उससे 10 गुना पेड़ लगाए। कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि नवीन कलेक्टर कार्यालय में मियावकी पद्धिती से पौधा रोपण करें।
कलेक्टर गुप्ता ने लंबित पेंशन प्रकरणों की विभागवार समीक्षा कर पेंशन प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर गुप्ता ने निर्माणाधीन स्वास्थ्य संरचनाओं की जानकारी लेकर कार्याे को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। आरईएस और पीआईयू विभाग द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्याे की समीक्षा कर कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि एसडीएम हॉस्टलों को लगातार निरीक्षण करें। टीएल बैठक के अंत में कलेक्टर गुप्ता ने स्वरोजगार ऋण प्रकरणों का समय से पूर्व वितरण करने पर इंडियन ओवरसीज बैंक के प्रतिनिधि को प्रशंसा पत्र भी दिया।