देवास। अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के निर्देशानुसार दिनांक 24 दिसम्बर को आयोजित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में समस्त बैंकर्स की उपस्तिथि में एवं जिलाधीश महोदय के अनुमोदन के पश्चात् दिनांक 1 जनवरी 2025 से समस्त बैंकों के कार्यालयीन समय में परिवर्तन किया गया है. उक्त दिनांक से बैंकिंग लेन देन का समय सुबह 10 बजे से 4 बजे तक रहेगा।