BREAKING NEWS
BIG NEWS : खुले पानी के टैंक में गिरने से 5 वर्षीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी रविवार को.. <<     KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 31, 2024, 1:39 pm
KHABAR : कृषि अधिकारी एवं वैज्ञानिकों ने खातेगांव विकासखंड के विभिन्न ग्रामों तक पहुंच देखी फसल, अन्नदाताओं को दी आवश्यक सलाह, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। जिले के खातेगांव विकासखण्ड में कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि विभाग के संयुक्त दल ने ग्राम लवरास, बरछाबुजुर्ग, सवासड़ा, सवासड़ी, दुलवा, जामनेर आदि ग्रामों के खेतों का ‍निरीक्षण किया। इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ महेन्द्र सिंह ने कृषकों को सलाह दी कि मौसम परिर्वतन होने पर चने की इल्ली एवं सरसो में माहु का प्रकोप बढ़ सकता है। जिसके रोकथाम के लिए चने में इमामेक्टिन बेंजोएट 5 प्रतिशत एसजी 100 ग्राम प्रति एकड़ एवं इमिडाक्लोप्रिड 17.8 प्रतिशत एसएल 50 एमएल प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करने की सलाह दी। उन्होंने देर से बोये गये गेहूं में खरपतवारनाशी 2-4 डी 1 ली. प्रति हेक्टेयर या कलेडिनोफास प्रापजिल-मेटसल्फयरान 400 ग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करने की सलाह प्रथम सिंचाई होने के बाद करें। फसले सामान्य ठीक अवस्था में है। कृषि विभाग के सहायक संचालक लोकेश गंगराडे एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एन.एस. गुर्जर ने सभी अऋणी किसानों से अपील की कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की बीमा की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2024 है, जिन अऋणी किसानों ने अपना रबी फसलों का बीमा नहीं कराया है। वे अपना बीमा अवश्य करा लेवें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE