देवास। जिला चिकित्सालय के मनोरोग चिकित्सक डॉ धर्मेन्द्र प्रजापति ने बताया कि मानसिक रोग से निपटने और देश में मानसिक स्वास्थ्य देखभाल के आधारभूत ढांचे की पूर्ण अपर्याप्तता और समुदाय में मानसिक रोग के भारी बोझ को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रति लोगों में जागरूकता के लिये राष्ट्रीय टैली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्वस्थ्य मन, स्वस्थ्य तन अभियान चलाया जा रहा है।
नर्सिंग कालेज में मनोरोग चिकित्सक डॉ धर्मेन्द्र प्रजापति ने बताया कि मानसिक रोग क्या होते हैं किस तरह के होते हैं इनसे कैसे बचा जा सकता है तथा मानसिक रोग भी शरीर के बाकी लोगों की तरह होते हैं क्योंकि दिमाग भी शरीर का एक अंग ही होता है और यह भी बीमार हो सकता है। इसके लिए भी इलाज की आवश्यकता होती है। मानसिक रोग के लक्षण, बचाव तथा उपचार, संबंधी जानकारी दी एवं आमजन भी टेली मानस कार्यक्रम संबंधित परामर्श सेवाओं का लाभ ले सकते है। टेली मानस -टोल फ्री मानसिक स्वास्थ्य हेल्प लाइन सेवा (14416 अथवा 1800-891-4416 )के बारे में बताया। जिसके माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रसित व्यक्तियों को सहायता एवं परामर्श प्रदान किया जा रहा है। मन हित डाउनलोड करवाया गया और इसकी उपयोगिता के बारे में बताया गया।
उन्होंने बताया कि जो भी महिला, पुरूष, बच्चे जो कि अवसाद, मानसिक विकलांगता, मानसिक विकार से ग्रसित है, मानसिक रूप से बीमार हों या मानसिक विकार से ग्रसित हों, ऐसे लोगों का नियमित जांच और उपचार जिला चिकित्सालय देवास के मनकक्ष सेक्शन में किया जाता है। अगर इस प्रकार की समस्या हो तो अवश्य जांच उपचार करवाये।